नैनीताल: नशे के खिलाफ एसएसपी एक्शन मोड पर, नशीले इंजेक्शनों की तस्करी में लिप्त अलग अलग मामलों में 02 नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी राजेश कुमार यादव व SOG प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा दिनांक 03.07.2025 को 02 अलग अलग मामलों में 02 अभियुक्तों को नशीले इंजेक्शनों की बड़ी कुल 248 इंजेक्शनों की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसमें पहले मामले में पुलिस टीम द्वारा रामपुर रोड, गन्ना सेंटर के पास, हल्द्वानी से आशिफ मलिक उर्फ आशू पुत्र नासिर मलिक निवासी – लाइन नं. 14, वार्ड नं. 23, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल के कब्जे से 100 Buprenorphine Injection, 100 Avil Injection के (कुल-200 इंजेक्शन) बरामद कर गिरफ्तार किया है। तथा उक्त के विरुद्ध एफआईआर संख्या 211/2025 धारा 8/22 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1. उ0नि0 संजीत राठौर  प्रभारी एसओजी
2. उ0नि0 मनोज कुमार  चौकी प्रभारी टीपीनगर
3. HC संजीत राणा ANTF
4. का0 राजेन्द्र जोशी ANTF
   5.  HC दिगम्बर सनवाल
6. का0 संतोष बिष्ट एसओजी
7. का0 युगल मिश्रा कोतवाली हल्द्वानी
8. का0 तारा ठाकुर

दूसरा मामला

वहीं पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान इंडियन बैंक के सामने, बरेली रोड, हल्द्वानी से सलिक अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी – गौजाजाली उत्तर, थाना बनभूलपुरा, उम्र 52 वर्ष के कब्जे से 24 Buprenorphine Hydrochloride Injection व 24 Avil Injection कुल-48 नशीले इंजेक्शन बरामद कर गिरफ्तार किया है। उक्त के विरूद्ध एफआईआर संख्या- 225/2025, धारा- 8/22 NDPS Act पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1. उ0नि0 प्रेम विश्वकर्मा – प्रभारी चौकी मंडी
2. का0 ललित मेहरा
3. का0 अमर सिंह
4. हे0का0 संजीत राणा – ANTF/SOG
5. का0 राजेन्द्र जोशी – ANTF
6. का0 संतोष सिंह – SOG