उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच हेली सेवा से जुड़ी जरूरी जानकारी सामने आई है।
कहा – सुरक्षा से कोई समझौता नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं चारधाम केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए अगले चरण में सितंबर से शुरू होने वाली हेली सेवाओं का संचालन नए मानकों के साथ होगा। हेली सेवाओं के संचालन में यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुताबिक यह बात केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने नागरिक उड्डयन पर उत्तर क्षेत्रीय राज्यों के मंत्रियों के सम्मेलन के मौके पर कहीं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी 18 हेलीपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से देखें तो पहाड़ी क्षेत्रों में जलवायु व भौगोलिक परिस्थितियों में हेलीकाप्टर सेवाओं का संचालन काफी मुश्किल होता है। इस संबंध में विश्व स्तरीय मानकों का अध्ययन किया जा रहा है।