उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पुलिस बल के लिए एक खास पहल शुरू की है। महिला आईपीएस और कुमायूं रेंज की आईजी रिद्धिम अग्रवाल द्वारा अभिनव पहल ‘मिशन संवाद’ शुरू की गई है।
अभिनव पहल ‘मिशन संवाद’ का शुभारंभ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके द्वारा शुरू की गई इस अभिनव पहल ‘मिशन संवाद’ का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया है। ‘मिशन संवाद’ कार्यक्रम का शुभारंभ नैनीताल में किया गया। इसमें डीजीपी दीपम सेठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल के मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करना और तनाव से निपटने के लिए संवाद को मुख्य हथियार बनाना है। इस योजना को सफल बनाने के लिए ‘School of Life’ नामक एनजीओ की विशेषज्ञ टीम को शामिल किया गया है। जो मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, काउंसलिंग और जीवनशैली में सुधार के क्षेत्र में वर्षों से काम कर रही है।
आयोजित होगी कार्यशाला
📌📌मिशन संवाद’ का प्रथम चरण में नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिलों में कार्यशालाएं आयोजित होंगी।
📌📌द्वितीय चरण में तनावग्रस्त कार्मिकों की पहचान कर उन्हें योग, ध्यान और काउंसलिंग के माध्यम से सहायता दी जाएगी।
📌📌तृतीय चरण में गंभीर मामलों की गहन काउंसलिंग की जाएगी, जिसमें परिजनों को भी जोड़ा जाएगा।