अल्मोड़ा: मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पुष्कर सिंह भैसोड़ा मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ उत्तराखण्ड के प्रान्तीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दि० 07/07/25 को अशासकीय माध्यमिक शिक्षा संघ के एक प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पुष्कर सिंह भैसोड़ा से मुलाकात की।

किया गया सम्मानित

जिसमें उन्हें मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ उत्तराखण्ड के प्रान्तीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई एवं माल्यार्पण कर व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

रहें उपस्थित

प्रतिनिधिमण्डल में हीरा सिंह मेहरा, महेन्द्र सिंह चौहान, अशोक कुमार पन्त, मनमोहन बौधरी अशोक रावत, ललित मोहन जोशी, पूरन सिंह अल्मिया ललित मोहन इन्य सहित अनेक अध्यापक उपस्थित रहे