आज 11 जुलाई 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। बिजनेस में किसी पुराने सहयोगी कंपनी से संपर्क किया जा सकता है, जिससे नई योजना को गति मिल सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। किसी भी सरकारी सामान, राजनीतिक जान-पहचान या पुराने व्यापारी से मिलने वाले सहयोग से आपके व्यवसाय का विस्तार हो सकता है। फॉर्मिंग, मेटल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेक्टर से जुड़े व्यवसायों में अचानक लाभ की संभावना है। दिन के अंत में पारिवारिक बैठक में किसी निवेश पर बात हो सकती है।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। भाग्य साथ दे रहा है। संतान की सफलता से भविष्य में निवेश की दिशा तय हो सकती है। मीडिया, रीडिंग क्रिएशन, यूट्यूब, ब्लॉगिंग और कोचिंग क्लास जैसे क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं के लिए लाभ का दिन है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। यदि आप रियल एस्टेट, होटल इंस्टीट्यूट या कैटरिंग से जुड़े हैं, तो किसी भी शेयरधारक से बड़ी देनदारी हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। नई योजनाएं सफल होंगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। महिलाओं को सफलता मिलेगी।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। पत्रकारिता, शिक्षा, विज्ञापन और सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता या इंटरव्यू का बुलावा मिल सकता है। शेयर बाजार से जुड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो एक्सपर्ट की सलाह लें। बिजनेस में तरक्की के योग हैं। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी और व्यवसाय से जुड़ी बड़ी सफलता मिल सकती है। जिन लोगों ने सरकारी योजनाओं में निवेश किया है, उन्हें रिटर्न मिलने का योग बन रहा है। टैक्स, ऑडिट, कानूनी फाइलिंग आदि में लंबित कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक व्यवसाय में कोई नया अनुबंध मिल सकता है जिससे आमदनी बढ़ेगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। दिन शुभ है। धन प्राप्ति के मामले में दिन अनुकूल है। पुराना निवेश जैसे पीपीएफ, एलआईसी या पोस्ट ऑफिस स्कीम से लाभ हो सकता है। व्यापार में कोई बड़ी पेमेंट क्लियर हो सकती है जिससे राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को विशेष सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। भाग्य साथ दे रहा है। उन्नति के योग बने हैं। अनचाहे खर्चों की संभावना है। विशेषकर हेल्थ और कानूनी मामलों में। ग्रहों की दशा थोड़ी मानसिक अस्थिरता और जल्दबाजी में गलत निर्णय की प्रवृत्ति ला सकता है। इस कारण निवेश से पहले सलाह अवश्य लें। मन प्रसन्न रहेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। दिन अनुकूल है। गवर्नमेंट सेक्टर, ग्रांट्स या स्कॉलरशिप के जरिए धन प्राप्ति के योग हैं। यदि आप कोई जॉब स्विच की सोच रहे हैं तो उसके लिए उपयुक्त अवसर आ सकता है। करियर में नई दिशा मिलने के संकेत हैं, विशेषकर वो लोग जो विदेश से जुड़े कार्य कर रहे हैं। नेटवर्किंग, पब्लिक स्पीकिंग या कॉर्पोरेट प्रजेंटेशन से भी आय का स्रोत बन सकता है। धन लाभ होगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। दिन सफलता और तरक्की से भरा होने के योग हैं। भाग्य साथ दे रहा है। रोजगार के क्षेत्र में सकारात्मक संकेत मिलेंगे। बैंक लोन स्वीकृति, प्रॉपर्टी फाइनल या बकाया बिल की प्राप्ति जैसे कार्यों में प्रगति होगी। किसी स्टार्टअप या फैमिली बिजनस में पूंजी निवेश से आर्थिक वृद्धि संभव है। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। समझदारी से काम लेने की सलाह है। स्वास्थ्य पर खर्च संभव है। ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा और वृद्धि के योग हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। दिन भाग्य का साथ दे रहा है। निवेश से लाभ के विशेष योग हैं। विशेषकर पारंपरिक योजनाएं जैसे म्यूचुअल फंड, फिक्स्ड डिपॉजिट, गोल्ड या पीपीएफ धन वृद्धि करेंगी। धार्मिक या परोपकारी कार्यों में खर्च बढ़ेगा, लेकिन उससे आपको सामाजिक मान भी मिलेगा। प्रतियोगिता या विवाह से जुड़े खर्चों की योजना बन सकती है। रूका धन मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।