उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जल्द क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार होगा।
खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) को अपना क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए बीसीसीआइ ने स्वीकृति दी है। इस संबंध में जल्द ही बीसीसीआइ की टीम स्टेडियम का चयन करने के लिए उत्तराखंड आएगी। इस संबंध मे सचिव महिम वर्मा ने उम्मीद जताई है कि बीसीसीआइ की मदद से उत्तराखंड में जल्दी ही आइपीएल जैसे बड़े खेल आयोजित हो सकेंगे।