अल्मोड़ा: विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम के स्वरूप से छेड़छाड़ नहीं होगी बर्दाश्त

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान को लागू करने के लिए 500 मीटर भूमि अधिग्रहण को लेकर जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित की।

बैठक का आयोजन

जानकारी के अनुसार एक निजी सभागार में यह बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर डीएम ने कहा कि आने वाले समय की मांग को देखते हुए लोगों के सहयोग से 500 मीटर में बड़ा प्रोजेक्ट, जिसमें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। इसको लेकर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 500 मीटर के अधिग्रहण संबंधित निर्णय स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों से लिया जाएगा। साथ ही स्थानीय लोगों ने कहा कि जागेश्वर के स्वरूप से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रहें मौजूद

इस मौके पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नवीन चंद्र भट्ट, पष्टी भट्ट, पूर्व प्रबंधक प्रकाश चंद्र भट्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।