उत्तराखंड: क्या उत्तराखंड में मिला चार सींग वाला मेंढा (खाडू), नंदा राजजात यात्रा की कर सकता है अगुवाई

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चमोली के विकासखंड के कोटी गांव में चार सींग वाला मेंंढा (खाडू) मिला है।

तस्वीर हो रहीं वायरल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चार सींग वाला मेंंढा (खाडू) का जन्म करीब पांच माह पहले हुआ है। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। ऐसे में लोग इसे श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा से जोड़कर देख रहे हैं। जिससे सोशल मीडिया में इसे अगुवा बताया जा रहा है। इस संबंध में समिति ने कहा कि जिसे देवी चयन करेगी वही अगुवा बनेगा। दरअसल चार सींग का मेंंढा श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा की अगुवाई करता है।

अगले साल शुरू होगी यात्रा

नंदा देवी राज जात तीन सप्ताह तक चलने वाला हिंदू त्योहार और कुरुर से होमकुंड यात्रा (तीर्थयात्रा) है। जो भारत में उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र के चमोली जिले में हर 12 साल में एक बार आयोजित की जाती है। यह हर 12 साल में एक बार आयोजित की जाती है, जिसमें भारत भर से हज़ारों श्रद्धालु, साधु-संत और पर्यटक आते हैं। यह भव्य तीर्थयात्रा उत्तराखंड की देवी और कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों की अधिष्ठात्री देवी माँ नंदा देवी को समर्पित है। अगली माँ नंदा देवी राज जात यात्रा 2026 अगस्त या सितंबर में शुरू होने की उम्मीद है।