अल्मोड़ा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पंचायत चुनाव के दृष्टिगत सतर्क रहकर इन बातों का ध्यान रखें ग्राम प्रहरी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते दिनांक 13.07.2025 को थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व मानसून सीजन के दृष्टिगत ग्राम प्रहरियों की मीटिंग ली गयी और निम्नांकित निर्देश दिये गये।

दिए यह निर्देश

1- ग्राम प्रहरियों को ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि रखते हुए किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियां पायी जाने पर उसकी सूचना तत्काल थाने में देने हेतु निर्देशित किया गया।
2- मानसून सीजन के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की आपदा सम्बन्धी घटना घटित होने पर थाना व आपदा कन्ट्रोल रुम के सम्पर्क नम्बर उपलब्ध करा कर सूचित करने हेतु अवगत कराया गया।
3- ग्राम प्रहरियों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत सतर्क करते हुए गांव में रंजिश, आपसी विवाद, लड़ाई-झगड़े आदि की सूचना तत्काल थाने के सूचित करने हेतु बताया गया।
4- साथ ही ग्राम प्रहरियों को निर्देशित किया कि यदि कोई गांव में नशा सम्बन्धी सामग्री बेचता हो तो उसकी सूचना तत्काल दें।