उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने अपर निजी सचिव (APS) परीक्षा-2024 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है।
देखें वेबसाइट
14 सितंबर, 2026 को आयोग द्वारा जारी इस परिणाम के तहत मुख्य/लिखित परीक्षा (दिनांक 14 मार्च, 2026) की मेरिट और अभ्यर्थियों की श्रेष्ठता के आधार पर उत्तराखंड सचिवालय विभाग के लिए सफल उम्मीदवारों का चयन किया गया है। अभ्यर्थी अपना रोल नंबर और नाम आयोग के आधिकारिक पोर्टल (psc.uk.gov.in) पर जाकर देख सकते हैं।