रामनगर: आस्थान देवीदयाल एन्क्लेव सोसाइटी के चुनाव कल, अध्यक्ष पद पर बिरेन्द्र सिंह रौतेला और रवि भट्ट के बीच होगा सीधा मुकाबला

​रामनगर: आस्थान देवीदयाल एन्क्लेव सोसाइटी (रजि.), तेलीपुरा रोड की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिसमें कल 1 नवंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सोसाइटी परिसर में मतदान संपन्न होगा। चुनाव में सबसे रोमांचक मुकाबला अध्यक्ष पद के लिए होगा, जहां बिरेन्द्र सिंह रौतेला और रवि भट्ट आमने-सामने हैं।

​
अन्य पदों पर हो चुका है निर्विरोध निर्वाचन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट डॉ. पूरन चंद्र पांडे और सहायक निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट डॉ. मनु अग्रवाल ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि अध्यक्ष पद के अलावा अन्य सभी पदों पर केवल एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण उन सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।
​नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है।
• ​उपाध्यक्ष: रवि कुमार चौहान
• ​सचिव: परमजीत सिंह असवाल
• ​उपसचिव: कैलाश चंद्र
• ​कोषाध्यक्ष: अनिल कुमार राठौर
• ​ऑडिटर: कृपाल सिंह बिष्ट
• ​कार्यकारिणी सदस्य: राजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र भारती, संतोषी और सुरभि अग्रवाल

​कुल 66 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि सोसाइटी की अंतिम मतदाता सूची में कुल 66 मतदाता दर्ज हैं, जो कल निर्धारित समय पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के तुरंत बाद वोटों की गिनती की जाएगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
​जारीकर्ता:
मुख्य निर्वाचन अधिकारी: एडवोकेट डॉ. पूरन चंद्र पांडे
सहायक निर्वाचन अधिकारी: एडवोकेट डॉ. मनु अग्रवाल