हल्द्वानी: उपलब्धि: लक्ष्य राय चंदानी को मिली अंडर-19 एशिया कप की कमान, बनें भारतीय टीम के कप्तान

​हल्द्वानी: क्रिकेट की दुनिया में उत्तराखंड के होनहार खिलाड़ी अपनी चमक बिखेर रहे हैं। हल्द्वानी की पिच से बल्लेबाजी का हुनर सीखने वाले लक्ष्य राय चंदानी को आगामी अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का कप्तान चुना गया है।

क्रिकेट का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अपनी कप्तानी में पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ भी खेलते नजर आएंगे। मूल रूप से गोंडा के रहने वाले लक्ष्य आठ साल पहले हल्द्वानी आए थे और यहाँ ‘जीएनजी क्रिकेट एकेडमी’ में क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। हल्द्वानी के डीएवी स्कूल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने वाले लक्ष्य ने स्व. कोच अभिषेक कुमार की देखरेख में अपनी बल्लेबाजी को धार दी। अंडर-19 एशिया कप का आयोजन ओमान क्रिकेट एकेडमी (मस्कट) में 3 से 10 नवंबर तक होने जा रहा है। लक्ष्य की कप्तानी में भारतीय टीम का शेड्यूल इस प्रकार है:
• ​6 नवंबर: नेपाल के खिलाफ पहला मुकाबला
• ​8 नवंबर: पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच
• ​10 नवंबर: यूएई के खिलाफ मुकाबला

​सचिन के साथ मिल चुका है BCCI का नमन अवार्ड

लक्ष्य के पिता राजेश राय चंदानी ने बताया कि लक्ष्य को बचपन से ही क्रिकेट का जुनून था। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई (BCCI) ने उन्हें प्रतिष्ठित ‘नमन एनुअल अवार्ड’ के लिए चुना था, जहाँ उन्हें महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ सम्मानित किया गया था।