16 जुलाई: उत्तराखंड में आज से सावन माह की शुरुआत, सूर्य देव इस राशि से प्रवेश कर उत्तरायण से होंगे दक्षिणायन

आज 16 जुलाई 2025 है। आज से उत्तराखंड में सावन माह की शुरुआत हो गई है। सावन का महीना हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र महीना माना गया है। सावन को श्रावण भी कहते हैं। सावन के महीने को हिंदू कैलेंडर के अनुसार 5वां महीना माना गया है। देशभर में सावन 11 जुलाई से शुरू हो गया है। जिसका समापन 9 अगस्त 2025 को होगा।

सावन माह भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र

हिंदू पंचांग के अनुसार सावन का महीना इस बार 11 जुलाई से आरंभ हो गया है। हालांकि सौर मास के अनुसार उत्तराखंड में 16 जुलाई से ही इसकी शुरुआत हो जाएगी। इसी दिन प्रकृति और हरीतिमा का प्रतीक हरेला पर्व भी मनाया जाएगा। सावन माह भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। उत्तराखंड में सौर मास के अनुसार, 16 जुलाई से श्रावण मास शुरू हो जाएगा। इसी दिन सूर्य देव मिथुन राशि से गमन कर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे तथा उत्तरायण से दक्षिणायन होंगे। 

भगवान शिव को माता पार्वती की विधि विधान से होती है पूजा

इस पूरे माह भगवान शिव का जलाभिषेक करने से लेकर कावड़ यात्रा करना शुभ माना जाता है। इस पूरे एक माह तक भगवान शिव और उनके परिवार का विधि विधान तक पूजन किया जाएगा। सावन के महीने को भगवान शिव की आराधना के लिए काफी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने भक्त की मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही सावन के सोमवार व्रत रखने से भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है।