उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में यूसीसी कानून लागू है। यह कानून इसी साल जनवरी माह में लागू हुआ है।
यह संशोधन की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कानून में पहले संशोधन की तैयारी है। व्यावहारिक दिक्कतों को देखते हुए छह माह में होने वाले विवाह पंजीकरण की समयावधि बढ़ाते हुए इसे एक साल किया जा सकता है। इस संबंध में राज्य गृह विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर विधि विभाग को भेज दिया है। जिसके बाद विधि विभाग की संस्तुति मिलने के बाद प्रस्ताव कैबिनेट में पास कराकर अगले माह अगस्त में होने वाले मानसून सत्र के दौरान संशोधन के लिए विधानसभा के पटल पर रखा जा सकता है।