उत्तराखंड: अब गैर सैन्य पृष्ठभूमि के लोगों की भी हो सकेगी भर्ती, विदेशों में 50 प्रतिशत पदों पर दी जाएगी नौकरी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से अब गैर सैन्य पृष्ठभूमि के लोगों की भी भर्ती होगी।

विदेशों में नौकरी के लिए अभी एक हजार लोगों की मांग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भर्ती केवल विदेशों में नौकरी के लिए होगी। इस संबंध में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया है कि गैर सैन्य पृष्ठभूमि वाले लोगों को विदेशों में 50 प्रतिशत पदों पर नौकरी दी जाएगी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के मुताबिक विदेशों में 50 प्रतिशत पूर्व सैनिकों को और 50 प्रतिशत पदों पर गैर सैनिक व्यक्तियों को रखा जाएगा। इसकी वजह यह है कि विदेशों में तकनीकी रूप से दक्ष लोगों की अधिक मांग है। बताया कि विदेशों में नौकरी के लिए अभी एक हजार लोगों की मांग है। यह मांग और बढ़ सकती है। पुरकुल में उपनल का निदेशालय भवन बन जाने के बाद नौकरी दिए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।