हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में गौलापार स्थित मानसखंड तरणताल में प्रदेश के सब जूनियर व जूनियर वर्ग के तैराकी के ट्रायल हुए।
खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें नैनीताल, देहरादून, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत व टिहरी जिले के कुल 88 तैराकों ने प्रतिभाग किया। इसमें बालकों के तीन ग्रुप में 56 व बालिकाओं के तीन ग्रुप में 32 तैराक शामिल हुए। रविवार को उत्तराखंड स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में अव्वल आने वाले खिलाड़ी अहमदाबाद में तीन अगस्त से होने वाली 41 सब जूनियर व 51 जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।