अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में गुलाबी ठंड के आगाज के बीच मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य के चार पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले चोटियों पर सीजन की ताज़ा बर्फबारी देखने को मिल सकती है। ऊंचे हिमालयी इलाकों में बर्फ के फाहे गिरने से तापमान में नरमी आएगी, जबकि राज्य के बाकी जनपदों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। 24 अक्टूबर को राजधानी देहरादून और बागेश्वर में भी गर्जन के साथ बहुत हल्की फुहारें पड़ने का अनुमान है। फिलहाल दून घाटी और हरिद्वार में दिन में धूप का असर रहेगा, लेकिन रात गहराते ही सर्द हवाएं तापमान गिराएंगी, जिससे आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 अक्टूबर को पूरे उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ हो जाएगा।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।