उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में गुलदार का आतंक बना हुआ है। बीते दिनों यहां गुलदार ने स्कूल जा रही एक दसवीं की छात्रा पर हमला कर दिया। जिस पर छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए गुलदार को वहां से भगा दिया।
गुलदार से क्षेत्र में भय का माहौल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जखोली विकास खंड के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरोडा में दसवीं की छात्रा अंबिका पुत्री जगदीश लाल गुरूवार को अपने विद्यालय की ओर पैदल जा रही थी। तभी रास्ते में घात लगाकर बैठी गुलदार ने छात्रा पर हमला कर दिया। लेकिन छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए छाते से गुलदार पर वार कर दिया और भाग गई। लेकिन इस घटना से गांव व पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों को छुट्टी के बाद समूह में घर भेजा जा रहा है। अभिभावकों को भी अपने बच्चों को समूह में स्कूल भेजने के लिए कहा गया है। वहीं वन विभाग ने किरोड़ा गांव में क्यूआरटी टीम तैनात कर दी है जो निरंतर गश्त कर रही है।