अल्मोड़ा: छोटे बच्चों में हाथ, पैर और मुंह रोग के बढ़ रहें मामले, डॉक्टरों ने दी यह सलाह

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बदलते समय के साथ जीवनशैली में भी बदलाव हो रहा है। वहीं दूसरी ओर इन दिनों जिले में छोटे बच्चों में हाथ, पैर और मुंह रोग के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

बढ़ रहें यह मामले

मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में रोजाना 10 से अधिक इस संक्रमण से ग्रसित बच्चे उपचार को पंहुच रहें हैं। जिसमें इन बच्चों में हाथ, पैर और मुंह रोग के मामले सामने आ रहे हैं।

सावधानी बरतना बेहद जरूरी

इस संबंध में जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष पंत ने बताया कि हैंड, फुट एंड माउथ डिजीज (एचएफएमडी) का मुख्य कारण कोक्ससैकवीरस नामक वायरस होता है। इस वायरस में शरीर के विभिन्न हिस्सों में जैसे हाथ, पैर, मुंह और शरीर के अन्य अंगों में लाल रंग के छाले और फफोले बनते है। जो हवा, पानी और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। ऐसे में एहतियात बरते।