उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: 24 जुलाई को पहले चरण के मतदान, आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही है। जिसमें जुलाई में दो चरणों में चुनाव होंगे।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए मंगलवार की शाम से चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। पंचायत चुनाव के पहले चरण का चुनाव 24 जुलाई को होगा। ऐसे में मतदान समापन के समय से 48 घंटे पूर्व यानी मंगलवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। वहीं सोमवार को सबसे दूरस्थ क्षेत्र के लिए आठ पोलिंग पार्टियां भी रवाना कर दी गई है।