उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चमोली जिले के दूरस्थ क्षेत्र पोखरी में प्राइमरी स्कूल खाल में सुषमा देवी भोजनमाता के पद पर कार्यरत हैं। जिनकी प्रेरणादायक कहानी हम सभी के लिए एक प्रेरणा है।
बच्चों को सीखाती है नवाचार
जो स्कूल में भोजनमाता है। लेकिन स्कूली बच्चों के साथ फरार्टदार इंग्लिश में बात करती है और सीखा भी रही हैं। 55 साल की सुषमा देवी पांचवी पास होने के बाद भी फरार्टदार इंग्लिश बोलती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुषमा देवी ने बताया कि वह 2003 से स्कूल में भोजनमाता के पद पर कार्यरत हैं। वह हर दिन स्कूल में खाना बनाने और बच्चों को मिड डे योजना के तहत खिलाने से लेकर बच्चों के साथ समय भी बिताती हैं। साथ ही हर बार कुछ नया सीखने की कोशिश करती हैं।
अंग्रेजी के प्रति लगाव
इसके साथ ही बताया कि वह पांचवीं तक पढ़ी लिखी हैं। पिता सेना में थे, तो कुछ समय उन्होंने नागालेंड में बिताया। वहां से उनको इंग्लिश के प्रति लगाव हुआ। फिर हेडमास्टर मैडम ने उनके स्किल को देखते हुए उन्हें प्रमोट किया और बच्चों के साथ मिलकर कुछ नया प्रयोग किया। आज वह कॉन्फिडेंस के साथ बच्चों को इंग्लिश में सीखा रहीं हैं। वह बच्चों के लिए मिड डे बनाने के साथ ही स्कूल की देखरेख और अन्य कामों को भी बखूबी निभा रही हैं।