नैनीताल: जिले के पूर्व छात्र कैप्टन मृदुल शाह बनें 5 यूके नेवल एनसीसी यूनिट के नए कमांडिंग अधिकारी, संभाला पदभार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के ही पूर्व छात्र कैप्टन मृदुल शाह 5 यूके नेवल एनसीसी यूनिट के नए कमांडिंग अधिकारी के पद पर नियुक्त हुए हैं।

दी बधाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने शुक्रवार को इस पद का कार्यभार ग्रहण भी कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेटों को गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण व समग्र विकास के अवसर प्रदान करना उनकी प्राथमिकता होगी। जिस पर क्षेत्रवासियों ने भी बधाई दी है।