अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लॉक के कई गांवों में बंदरों का आतंक बना हुआ है। जिससे लोग काफी परेशान हैं।
बंदरों का आतंक
जानकारी के अनुसार हवालबाग के विमोला, पाखुड़ा, स्याली, घनेली, ज्योली और धामस जैसे गांवों के ग्रामीण लगातार बंदरों के आतंक से परेशान हैं। साथ ही खेतों में उगाई गई सब्जियों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ बंदर अब घरों में घुस रहे हैं और सामान उठा ले जा रहे हैं। लोगों ने बताया कि अब तक तीन से अधिक लोगों को बंदर काटकर घायल कर चुके हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है ।