अल्मोड़ा: रंग-बिरंगी राखियों से बाजार सजा, भाईयों के लिए राखी खरीदने को पंहुच रहीं बहनें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आगामी 09 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार है। जिस पर‌ बाजार रंग बिरंगी राखियों से सजने लगा है। एक से बढ़कर एक राखी बाजार में उपलब्ध हैं।

राखियों से सजा बाजार

राखी के त्योंहार को कुछ ही दिन शेष बचे है। बहनें राखियां खरीदकर दूर रह रहे अपने भाईयों को पोस्ट भी कर रही है। बाजार में राखियों की बिक्री शुरू हो गई है। बाजार में दस रुपये से लेकर पांच सौ रुपये की कीमत में राखी उपलब्ध हैं। जिसमें चंदन, तुलसी, चांदी और मोतियों की राखी की मांग अधिक है।