अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में एसएसजे विवि के क्रीड़ा विभाग की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक का आयोजन
यह वार्षिक बैठक बुधवार को आयोजित हुई। इसमें अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं के लिए खेलों का आवंटन किया गया। जिसमें तय हुआ कि अल्मोड़ा परिसर फुटबॉल और पिथौरागढ़ परिसर एथलेटिक्स का आयोजन करेगा। क्रॉस कंट्री की जिम्मेदारी गंगोलीहट कॉलेज, ऐथलेटिक्स की पिथौरागढ़ परिसर, योग की रानीखेत कॉलेज, कबड्डी की लोहाघाट कॉलेज, खो-खो की कपकोट कॉलेज व फुटबॉल की जिम्मेदारी अल्मोड़ा परिसर को दी गई।
अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट को किया सम्मानित
इस बैठक में विवि के परिसर और सम्बद्ध महाविध्यालयो ने प्रतिभाग किया। इसमें अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, कुलसचिव डॉ. देवेन्द्र सिंह बिष्ट, वित्त नियंत्रक एके त्रिपाठी, परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार साह, क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली खान, निदेशक अल्मोड़ा परिसर प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रो. जीसी साह, डीएसडब्ल्यू प्रो. संजीव कुमार आर्या, मोहित बिष्ट, डॉ. खगेंद्र खोलिया, पूर्णिमा बिष्ट, पंकज कुमार, प्रेम सिंह लटवाल, गोविंद मेर आदि लोग मौजूद रहें।