नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की 5 यूके नेवल यूनिट नैनीताल की ओर से “सेलिंग अभियान (मेनू कैंप)” आयोजित किया जा रहा है।
किया पौधरोपण
जिसके चौथे दिवस का आयोजन गुरुवार को किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें कैडेटों ने 35 किलोमीटर की नौकायन यात्रा पूरी करते हुए अब तक की कुल दूरी को 123 किलोमीटर तक पहुंचा दिया है। गुरुवार के प्रशिक्षण कार्यक्रम में नौकायन के साथ कैडेटों को सीमनशिप, बोट रिगिंग और आपातकालीन परिस्थितियों, विशेषकर बाढ़ के दौरान बचाव कौशल का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। इसके अलावा एक विशेष दल को ट्रैकिंग हेतु टिफिन टॉप भेजा गया। कैडेटों ने पौधरोपण भी किया।
रहीं भूमिका
इस मौके पर शिविर संचालन में लेफ्टिनेंट कमांडर अनिल मनहास, विक्रांत सिंह, रवि कुमार, सतीश शर्मा तथा सनी कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।