हल्द्वानी: संदीप भैंसोड़ा को‌ देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी, बनाया कुमाऊं संगठन मंत्री

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने संदीप भैंसोड़ा को संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

संदीप भैंसोड़ा को मिली यह जिम्मेदारी

जिसमें उन्हें कुमाऊं संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है। संदीप भैंसोड़ा ने अपने मनोनयन पर संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन व व्यापारी हित में काम करेंगे।

किया स्वागत

संदीप भैंसोड़ा के मनोनयन पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट,महामंत्री राजकुमार केसरवानी, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हिमांशु मेर,युवा इकाई प्रदेश प्रभारी आफताब हुसैन, आजीवन सदस्य अविनाश गुप्ता,विनय चौहान, मनीष अग्रवाल, पंकज सुयाल, बृजमोहन सिजवाली, उमेश बेलवाल,अजय कृष्ण गोयल,नितिन खुलवे,राकेश बेलवाल,जगजीत सिंह चड्ढा,पंकज कुमार आर्या,आदि ने स्वागत किया है।