उत्तराखंड: 19 अगस्त से गैरसैंण में विधानसभा का मानसून सत्र प्रस्तावित, इतने करोड़ का अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी प्रदेश सरकार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आगामी 19 अगस्त से गैरसैंण में विधानसभा का मानसून सत्र प्रस्तावित है।

विधानसभा का मानसून सत्र

इस बीच एक खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मानसून सत्र के दौरान प्रदेश सरकार लगभग 5100 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी। बीते दिनों पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल ने अनुपूरक बजट को स्वीकृति दी थी। जिसमें गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखने का निर्णय लिया। इस कड़ी में लगभग 5100 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट को स्वीकृति दी गई है। विधानसभा सत्र 19 से 22 अगस्त तक होगा।