उत्तराखंड: उत्तराखंड राज्य स्तरीय जू-जित्सु प्रतियोगिता, खिलाड़ियों को दिया जाएगा निशुल्क प्रशिक्षण

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आगामी उत्तराखंड राज्य स्तरीय जू-जित्सु प्रतियोगिता होनी है। अगस्त के अंतिम सप्ताह में उत्तराखंड राज्य स्तरीय जू-जित्सु प्रतियोगिता होगी।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिला जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर द्वारा 17 अगस्त को श्री दुर्गा मंदिर धर्मशाला में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न आयु व भार वर्गों की नेवाजा, फाइटिंग इवेंट्स में जिले के लगभग 100 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।