अल्मोड़ा: मधुमेह के उपचार में कारगर हो सकता है नींबू, एसएसजे विवि के शोधार्थियों ने खोज निकाला यह खास तत्व

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। नींबू खाने के बहुत के फायदें हम जानते हैं। जो अलग अलग तरीकों से फायदे देता है। वहीं अब इस फल के नये फायदें हम आपको बताएंगे।

शोध में मिली यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के शोधार्थियों ने नींबू में एक खास तत्व एरियोसिट्रिन खोज निकाला है। यह टाइप-2 डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों के लिए प्राकृतिक और सुरक्षित इलाज बन सकता है। कुछ दिनों पहले एसएसजे विवि के शोधार्थियों ने शोध में पाया कि शरीर में जाने के बाद एरियोसिट्रिन एरियोडिक्टियॉल और उसके ग्लूकुरोनाइड रूपों में बदल जाता है। यह तत्व डायबिटीज के कारण प्रभावित प्रोटीन की संवेदनशीलता को बढ़ाने में मददगार साबित हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आमतौर टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों को दी जाने वाली दवाओं के साइड इफेक्ट्स अधिक हैं। ऐसे में नींबू का यह तत्व मधुमेह के उपचार में एक सुरक्षित विकल्प बन सकता है।

क्लीनिकल ट्रायल का इंतजार

इस संबंध में डॉ. सुभाष चंद्रा, मुख्य अन्वेषक, एसएसे विवि, अल्मोड़ा ने बताया कि शोध में मिली सफलता को अगर क्लीनिकल ट्रायल में भी सफलता मिले तो यह एक बढ़ी उपलब्धि साबित हो सकती है। इससे डायबिटीज के मरीजों को सुरक्षित और सस्ता इलाज मिल सकेगा। वहीं शोधार्थियों को शोध की सफलता के बाद इसके क्लीनिकल ट्रायल का इंतजार है।