अल्मोड़ा: पुलिस का एक्शन, देघाट व सोमेश्वर पुलिस ने 02 वारंटियों को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में आज दिनांक 11.08.2025 को देघाट पुलिस टीम 1-अपर उ०नि० गणेश सिंह राणा 2- हे०कानि० मनोज पाण्डे 3- कानि० नीरज बिष्ट द्वारा माननीय न्यायालय से जारी फौजदारी वाद संख्या-114/2024 धारा 115(2)/351(2)(3)/352 BNS से संबंधित वारंटी मुकेश चन्द्र भरतोला पुत्र  अम्बा दत्त निवासी ग्राम  स्याल्दे  देघाट जिला अल्मोडा को उसके घर स्याल्दे से गिरफ़्तार कर मा०न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

किया गिरफ्तार

इसके अलावा थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस टीम अपर उप निरीक्षक प्रेम सिंह खोलिया मय पुलिस बल द्वारा काफी समय से माननीय न्यायालय में उपस्थित नही हो रहे फौ0वा0सं0 403/2024 धारा 138 एन आई एक्ट से संबंधित अभियुक्त किशोर कुमार पुत्र कुंवर राम निवासी ग्राम टाना सजोली,सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा  को  दिनांक 10.08 2025 को उसके घर से गिरफ्तार किया गया ।