अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लॉक से प्रमुख प्रत्याशी व निवर्तमान प्रमुख बबीता भाकुनी ने बीजेपी प्रत्याशी हिमानी कुंडू के नामांकन पर आपत्ति जताई है।
शिकायती पत्र सौंपा
इस संबंध में बबीता भाकुनी ने निर्वाचन अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है। जिसमें उन्होंने हिमानी कुंडू का नाम मतदाता सूची में दो जगह (हल्द्वानी नगर निगम व शैलगूँठ गांव) में होने का आरोप लगाया है। शिकायकर्ता ने हिमानी कुंडू पर नामांकन पत्र में दो जगह नाम होने का मामला छिपाने का आरोप लगाया है। -बबीता भाकुनी ने हिमानी कुंडू पर उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम 2016 की धारा 9(6), 9(7) का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया है।