उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भारी बारिश ने बड़े जख्म दे दिए हैं। यहां भारी बारिश ने खुब तबाही मचाई है।
उत्तरकाशी धराली त्रासदी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरकाशी ज़िले के धराली गांव में बीते कुछ दिनों पहले बादल फटने से भीषण भूस्खलन हुआ। साथ ही एक स्थानीय नाला भयानक तेज़ी से उफान पर आ गया। गंगोत्री धाम और मुखवा के पास स्थित धराली गांव में अचानक नाला उफान पर आ गया। पहाड़ों से बहते तेज पानी ने कई घरों को तबाह कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। ऐसे में सीएम व जनता द्वारा भी उत्तरकाशी के प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद दी जा रही है।
दी सहायता राशि
इसी क्रम में घराली, उत्तरकाशी में आयी दैवीय आपदा के पीड़ित परिवारों के प्रति अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक परिवार द्वारा गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए, बैंक परिवार द्वारा इस विषम परिस्थिति में पूरी तरह दैवीय आपदा से पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने का संकल्प व्यक्त करते किया गया। साथ ही आज दिनांक 12.08.2026 को पीड़ितों के सहायतार्थ रू0 10.00 लाख (रूपया दस लाख मात्र) का बैंक जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, जिला अल्मोड़ा के माध्यम से प्रेषित किया गया।
रहें उपस्थित
इस अवसर पर बैंक की उपाध्यक्षा डॉ० वसुधा पन्त, प्रबन्ध निदेशक पी०सी० तिवारी, बैंक निदेशक गिरीश धवन व महाप्रबन्धक बी०एस० मेहता तथा बैंक कर्मी महिपाल सिंह उपस्थित रहे।