अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अग्निवीर लिखित परीक्षा में पास हुए अग्निवीर तैयार हो जाइए। सितंबर से शारीरिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
सितंबर में होगा आयोजन
रानीखेत के सोमनाथ मैदान में 11 सितंबर से 21 सितंबर तक अग्निवीर की शारीरिक परीक्षा होगी। अल्मोड़ा भर्ती कार्यालय की ओर से कुमाऊं के चार जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के युवाओं के लिए इस भर्ती की विज्ञप्ति निकाली गई थी। जिसमें इस बार अभ्यर्थियों को अलग-अलग वर्ग की भर्ती के लिए एक ही फिजिकल टेस्ट की सुविधा दी गई है।
शारीरिक दक्षता परीक्षा
📌📌रोस्टर के मुताबिक 11 से 16 सितंबर तक अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।
📌📌17 सितंबर को अग्निवीर लिपिक, स्टोर कीपर, टेक्निकल, आठवीं और दसवीं पास ट्रेड्समैन की शारीरिक परीक्षा होगी।
📌📌18 सितंबर को आरटी जेसीओ, जेसीओ कैटरिंग, एजुकेशन हवलदार और हवलदार पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। तीन दिन रिजर्व रखे गए हैं।