उत्तराखंड: उत्तरकाशी के धराली और हर्षिल घाटी में आई आपदा की असली वजह आई सामने, भू-वैज्ञानिकों ने बताई यह सच्चाई

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बीते कुछ दिनों पहले 5 अगस्त को धराली और हर्षिल घाटी में आई आपदा ने काफी जिंदगियां तबाह की।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरकाशी में धराली और हर्षिल घाटी में 5 अगस्त को आई आपदा का असली सच सामने आया है। भू-वैज्ञानिकों और एसडीआरएफ की टीम ने निरीक्षण और ड्रोन फुटेज के आधार पर जानकारी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर बताया है कि श्रीकंठ पर्वत के ग्लेशियर का मलबा ही इस तबाही का असली कारण था। लगातार भारी बारिश और तीव्र ढलानों ने मलबे की गति को और घातक बना दिया। इससे मलबा घाटी में उतरकर धराली और आसपास के इलाके में तबाही बनकर आया। एसडीआरएफ और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) की संयुक्त टीम द्वारा खीर गंगा उद्गम स्थल का निरीक्षण करने के बाद यह खुलासा किया गया है। साथ ही टीम ने ड्रोन वीडियो और फोटोग्राफ वैज्ञानिक संस्थानों को भेजकर घटनास्थल का विवरण साझा किया है।

राहत कार्य जारी

भू-वैज्ञानिकों ने अब पुष्टि की है कि श्रीकंठ पर्वत पर ग्लेशियर में जमा भारी मलबा ही इस आपदा का कारण था।  प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और लगातार राहत कार्य जारी हैं।