नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में बीते कल रविवार को सुबह 10:30 बजे से एस3 ग्रीन आर्मी द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
किया वृक्षारोपण
यह अभियान टीम मेम्बर गोविंद प्रसाद के जन्म दिन के अवसर पर किया गया। जिसमें टीम द्वारा आलू खेत में इस साल का तीसरा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। टीम द्वारा रविवार को बाज़ , पांगड़, सुरई,देवदार, पैया,चीड़ के 30 वृक्ष लगाए गये। टीम द्वारा अब तक करीब 3305 से उपर पेड़ लगाये जा चुके हैं। साथ ही जनता से भी अपील की है कि इस बरसात ज़्यादा से ज़्यादा वृक्ष लगाये और हो सके तो इस मुहिम में हमारा साथ दें और जो लोग टीम को पेड़ देना चाहते है वो हमसे इन नंबरों पर संपर्क कर सकते है । 9412954678, 8958660618, 9411378743, 8126886482
रहें मौजूद
इस वृक्षारोपण अभियान के लिए दरबान सिंह गेड़ा जी द्वारा हमारी टीम को 150 पेड़ दिये गये। जिसके लिये पूरी टीम की तरफ से उनको आभार व्यक्त किया गया।
इस अभियान में s3 ग्रीन आर्मी की टीम से गोविंद प्रसाद, तनुज आर्य, ललित बिष्ट, शूरवीर सिंह चौहान
सुनील कुमार और कुछ स्थानीय लोग मौजूद रहे।