उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य में अब हर जिले में सास-बहू सेल की शुरुआत की जाएगी।
“तेरे मेरे सपने” नाम से सास-बहू सेल की शुरुआत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने यह अनोखी पहल शुरू की है। घरेलू विवादों को कम करने और परिवारों में शांति बनाए रखने की दिशा में एक खास कदम है। इसके तहत हर जिले में “तेरे मेरे सपने” नाम से सास-बहू सेल की शुरुआत होगी। इस संबंध में बीते शनिवार को एक बैठक हुई थी। जिसमे आयोग मुख्यालय में हुई बोर्ड बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया। बताया कि राज्य के हर जिले में दो-दो स्मार्ट वन स्टॉप सेंटर की स्थापना होगी। इन केंद्रों पर महिलाओं को कानूनी सलाह, मेडिकल सहायता, काउंसलिंग और शेल्टर की सुविधा मिलेगी। साथ ही जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
बताया यह खास उद्देश्य
बताया कि इस सेल का उद्देश्य है सास और बहू के बीच होने वाले मतभेदों को सुलझाना और वैवाहिक जीवन शुरू होने से पहले ही दोनों पक्षों की काउंसलिंग करना। साथ ही जिससे विवाह के बाद घर में अनबन की स्थिति न बने और रिश्तों में समझ बनी रहे। बताया कि यह सेल महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए काम करेगा।