हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में सरकारी विभागों में विवाह पंजीकरण का काम शुरू हो गया है।
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी क्रम में सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान ने पहला यूसीसी रजिस्ट्रेशन करवाया। इस मौके पर हल्द्वानी में कैंप का शुभारंभ हुआ, जहां सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान ने खुद पहला रजिस्ट्रेशन कराते हुए इसकी शुरुआत की। बताया कि पुलिस, परिवहन, जल संस्थान, नगर निगम, वन, बिजली समेत 32 विभागों के सभी कर्मचारी और अधिकारी यूसीसी के तहत विवाह पंजीकरण कराएंगे। यह शिविर 18 अगस्त से 23 सितंबर तक अलग-अलग कार्यालयों में आयोजित किया जाएगा।