उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बर्ड फ्लू से कई मुर्गियों की मौत भी हुई है।
प्रशासन अलर्ट मोड पर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सामने आई जानकारी के अनुसार इस ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा और किच्छा क्षेत्र के पोल्ट्री फार्मों में अब तक करीब 3200 मुर्गियों की मौत हो चुकी है। जिसमें किच्छा में 2222 मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। वहीं खटीमा में भी सैकड़ों मुर्गियों की मौत हुई है। जिसके बाद और रेस्क्यू सेंटरों में कोविड जैसी सख्ती लागू कर दी गई है। इसके अलावा अल्मोड़ा के चिड़ियाघर में पर्यटकों को बिना सैनिटाइज किए एंट्री नहीं दी जा रही है। बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए पशुपालन और वन विभाग दोनों हाई अलर्ट पर हैं।