भारत की पहली इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण, 5000 KM रेंज और कई गुना तेज स्पीड

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत ने अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण कर लिया है।

100 फीसदी स्वदेशी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल बुधवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया गया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस परीक्षण में सभी संचालन और तकनीकी मानकों की पुष्टि हुई। यह परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड की देखरेख में किया गया। अग्नि-5 मिसाइल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित किया गया है।

अग्नि 5 मिसाइल तकनीक के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि

रिपोर्ट्स के मुताबिक रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस प्रक्षेपण में ‘अग्नि-5’ मिसाइल की मार्गदर्शन प्रणाली, प्रणोदन, चरण विभाजन (स्टेज सेपरेशन), और अंतिम सटीकता (टर्मिनल एक्युरेसी) जैसे सभी पहलुओं को परखा और प्रमाणित किया गया। यह परमाणु क्षमता से लैस बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता 5,000 किलोमीटर से भी अधिक है। यानी यह मिसाइल इतनी दूरी तक के लक्ष्य भेदने में सक्षम है। यह मिसाइल मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री वीइकल्स (MIRV) तकनीक से लैस है। यानी इसे एक बार लॉन्च करने पर यह एक साथ कई टार्गेट पर वार कर सकती है।