उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड भाजपा की कमान फिर से महेंद्र भट्ट को मिल गई है। उन्होंने दोबारा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभालते ही नया रिकॉर्ड भी बनाया है।
महेंद्र भट्ट दो बार प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभालने वाले पहले नेता बनें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 जुलाई 2022 को महेंद्र भट्ट ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाली थी। इसके साथ ही उत्तराखंड भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। महेंद्र भट्ट निर्विरोध पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। दरअसल प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उन्हीं की ओर से बीते कल सोमवार को नामांकन दाखिल किया गया था। भाजपा ने महेंद्र भट्ट को एक बार फिर से प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान सौंप दी है।
दी बधाई
जिस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है। इसके अलावा अन्य नेताओं ने भी बधाई दी है।
कई आंदोलनों में भी रहे सक्रिय
रिपोर्ट्स के मुताबिक महेंद्र भट्ट का जन्म 1971 में सीमांत जिले चमोली के ब्राह्मण थाला में हुआ। उन्होंने राजनीतिक करियर 1991 में शुरू किया। वह राजनीति के अलावा कई आंदोलनों में भी सक्रिय रहे हैं। 1991 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सह मंत्री, जिला संयोजक, जिला संगठन मंत्री, विभाग संगठन मंत्री का दायित्व संभाला। वे 1997 में भाजपा युवामोर्चा के प्रदेश सह मंत्री रहे। उन्होंने 1998 से 2000 में उत्तरांचल युवामोर्चा में प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभाला। 2000 से 2002 में राज्य निर्माण के समय उत्तरांचल प्रदेश युवामोर्चा का प्रथम प्रदेश अध्यक्ष रहे। महेंद्र भट्ट 2002 से 2007 तक नंदप्रयाग विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक रहे। 2007 में उन्हें हार मिली। 2017 में बदरीनाथ विधानसभा सीट से जीते। 30 जुलाई 2022 को उत्तराखंड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। 2 अप्रैल 2024 को भाजपा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड राज्यसभा सांसद बनाया