यूक्रेन के डोनेट्स्क में दो गांवों पर रूस का कब्जा, 143 ठिकानों पर किया हमला, बरसाए बम

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। रूस-यूक्रेन के बीच संघर्ष जारी है। इसी बीच बीते कल शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को रूस ने दावा किया है कि उसकी सेना ने पिछले 24 घंटों में यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र की दो बस्तियों पर कब्जा कर लिया है।

इतने ठिकानों पर हमले

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह खबर सामने आई है।  रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में उनकी सेना ने यूक्रेन के 143 ठिकानों पर हमले किए हैं। इस कार्रवाई के बाद सेरेड्ने और क्लेबन बाइक गांव अब रूस के नियंत्रण में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि रूसी बलों ने यूक्रेन के एक सैन्य-औद्योगिक केंद्र और 143 स्थानों पर हमला किया, जहां यूक्रेनी सैनिक और विदेशी लड़ाके अस्थायी रूप से ठहरे हुए थे। इसके अलावा, रूसी वायु रक्षा ने यूक्रेनी हवाई हमलों का भी मुकाबला किया और पिछले हफ्ते चार हवाई बम और 160 ड्रोन मार गिराए हैं। वहीं यह घटनाएं ऐसे समय पर हो रही है जब यह युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता में दोनों देशों के बीच शांति वार्ता चल रही है।

अमेरिका के राष्ट्रपति की चेतावनी

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते शुक्रवार को रूस को चेतावनी दी कि यदि दो हफ्ते के भीतर यूक्रेन में शांति की दिशा में कोई प्रगति नहीं होती है तो रूस पर नए प्रतिबंध लगाए जाएंगे।