06 सितंबर: राष्ट्रीय कॉफी आइसक्रीम दिवस आज, 7वीं शताब्दी का वो पेय, जो ऐसे बनी आपकी पसंदीदा आइसक्रीम, जानें घर पर बनाने की आसान रेसिपी

आज 06 सितंबर 2026 है। आज राष्ट्रीय कॉफी आइसक्रीम दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हर साल 6 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन कॉफी और आइसक्रीम के मलाईदार स्वाद के मेल का जश्न मनाने के लिए है।

जानें इसके बारे में

यह दिवस कॉफी के समृद्ध स्वाद और ठंडी आइसक्रीम के अनोखे मेल को समर्पित है। कॉफी आइसक्रीम कई वर्षों से प्रचलित है। 1869 में, कॉफी आइसक्रीम का उपयोग पारफेट में किया गया था। 1919 की एक पाकपुस्तक मे एग कॉफी की एक रेसिपी प्रकाशित हुई थी , जिसमें क्रीम, कुटी हुई बर्फ और कॉफी सिरप शामिल थे। ऐसा माना जाता है कि यह मध्य पूर्व की संस्कृति का हिस्सा रही है और माना जाता है कि इसका उपयोग 7वीं और 9वीं शताब्दी के बीच एक पेय के रूप में किया जाता रहा है।

आप भी उठाएं आनंद

इस मौके पर आप अपनी पसंद की कॉफी आइसक्रीम का एक स्कूप खाएं या घर पर नई रेसिपी ट्राई करें।
आवश्यक सामग्री
हेवी क्रीम (Whipped Cream) – 2 कप (ठंडी)
कंडेंस्ड मिल्क – 1 कप (मीठे के लिए)
इंस्टेंट कॉफी पाउडर – 2 से 3 बड़े चम्मच
गुनगुना पानी – 2 बड़े चम्मच (कॉफी घोलने के लिए)
वैनिला एसेंस – 1 छोटा चम्मच
चॉकलेट चिप्स या कुटी हुई चॉकलेट – आधा कप (वैकल्पिक)