आज 06 सितंबर 2026 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। परिवार से जुड़ी निजी बातों को बाहर साझा करने से बचें। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धन लाभ होगा। कारोबार में नई पार्टनरशिप आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है और पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, वरना बजट बिगड़ सकता है। मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए आराम और सावधानी दोनों को प्राथमिकता दें।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में रौनक और खुशियों का माहौल बना रहेगा। रिश्तेदारों का आना-जाना दिन को और खास बना सकता है, वहीं किसी शुभ कार्य की तैयारी घर में उत्साह भर देगी। ऑफिस में आपकी मेहनत और ईमानदारी बॉस को प्रभावित करेगी। बैंकिंग या फाइनेंस से जुड़े लोगों के सामने निवेश के अच्छे अवसर आ सकते हैं। नए घर या प्रॉपर्टी से जुड़ा आपका सपना भी अब धीरे-धीरे आगे बढ़ सकता है और किसी महत्वपूर्ण काम की शुरुआत हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज आपकी जुबान आपके लिए वरदान भी बन सकती है और परेशानी का कारण भी, इसलिए बोलने से पहले थोड़ा सोच लें। आपका मनमौजी रवैया परिवार वालों को परेशान कर सकता है। घर में किसी नए मेहमान के आने की खबर से खुशियां बढ़ेंगी। अचानक धन लाभ मिलने से दिन और भी शानदार हो सकता है। अपनी निजी जानकारी हर किसी के साथ साझा न करें, क्योंकि आज कही गई बात आगे परेशानी खड़ी कर सकती है। कारोबार में लाभ मिलेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज आपको हर कदम काफी सोच-समझकर उठाना होगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें और जल्दबाजी से बचें। संतान के साथ बिताया गया समय रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ाएगा। अचानक पुराने प्यार से मुलाकात हो जाए तो भावनाएं जरूर जाग सकती हैं, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई ऐसा कदम न उठाएं। नये लोगों से जुड़ाव होगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। धन लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन किसी अच्छी खबर के साथ मुस्कान ला सकता है। परीक्षा का परिणाम उम्मीद के मुताबिक आने की संभावना है। ऑफिस में बॉस आपके काम के साथ-साथ आपके सुझावों की भी सराहना करेंगे। धन और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने से जीवन थोड़ा आरामदायक महसूस होगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की पहचान मजबूत हो सकती है। आज उन्नति और नए अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा मौका मिलने की उम्मीद है। घर के लिए कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का विचार भी पूरा हो सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक या सेवा से जुड़े किसी काम में सम्मान मिलने से आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। आज आपकी मेहनत ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण पद या जिम्मेदारी मिलने से सम्मान बढ़ सकता है। परिवार के बड़े सदस्यों के साथ बैठकर किसी अहम फैसले पर चर्चा होगी और उनकी सलाह काफी काम आएगी। संतान की ओर से मिली अच्छी खबर मन को खुशी देगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज का दिन आपके लिए लाभ और नए अवसरों से भरा रह सकता है। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में किसी बड़े फायदे का रास्ता खोल सकती है। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं और जरूरत के समय आर्थिक मदद भी आसानी से मिल सकती है। संतान के लिए नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। जीवनशैली में बदलाव और कोई नई खरीदारी आपको भीतर से काफी उत्साहित करेगी। आय में बढ़ोतरी से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आय बढ़ाने के नए रास्तों पर आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। संतान के भविष्य से जुड़े किसी कोर्स या पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद किसी अटके हुए काम को पूरा कराने में मदद करेगा। हालांकि, सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। ऑफिस में नया पद मिलने के आसार हैं।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज एक साथ कई जिम्मेदारियां आपके सामने आ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी और व्यवस्थित सोच हर काम को सही दिशा देगी। नए काम की शुरुआत में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने पर बीती यादें फिर से ताजा हो सकती हैं। फिलहाल लंबी यात्रा की योजना टालना आपके लिए बेहतर रहेगा। आज लिया गया कोई समझदारी भरा फैसला आगे चलकर आपको बड़ा फायदा दे सकता है। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आज सकारात्मक ऊर्जा आपके साथ रहेगी और मेहनत के अच्छे परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। यात्रा या घूमने के दौरान कोई खास जानकारी मिल सकती है, जो आगे आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी। अपनी जिम्मेदारियों को हल्के में न लें। कारोबार का कोई अटका हुआ काम दोबारा गति पकड़ सकता है। घर में धार्मिक या शुभ कार्यक्रम होने से वातावरण सुखद और आध्यात्मिक रहेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। आज कुछ परिस्थितियां आपके धैर्य की परीक्षा ले सकती हैं, लेकिन समझदारी से काम लेंगे तो हर मुश्किल का रास्ता निकाल लेंगे। जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं, इसलिए बातचीत के दौरान शब्दों का चुनाव सावधानी से करें। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी।