आज 28 अगस्त 2025 है। आज स्कंद षष्ठी है। हर महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को स्कंद षष्ठी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भोलेनाथ के बड़े बेटे भगवान कार्तिकेय को समर्पित किया गया है। इस दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा और व्रत का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस तिथि पर भगवान कार्तिकेय का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को स्कंद षष्ठी के रूप में मनाया जाता है।
जानें शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, यह व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को होता है। अगस्त माह का स्कंद षष्ठी व्रत 28 अगस्त दिन गुरुवार को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि का प्रारंभ 28 अगस्त को शाम 05 बजकर 56 मिनट पर होगा। इस तिथि का समापन 29 अगस्त दिन शुक्रवार को रात 08 बजकर 21 मिनट पर होगा। स्कंद षष्ठी पूजा मुहूर्त के आधार पर स्कंद स्कंद षष्ठी व्रत 28 अगस्त को रखा जाएगा। वहीं 28 अगस्त को स्कंद षष्ठी की पूजा का मुहूर्त सूर्यास्त के बाद शाम 06:47 बजे से है।
ऐसे करें पूजन
सुबह जल्दी उठें और स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें। सूर्य देव को अर्घ्य दें और मंदिर की सफाई करें। चौकी पर कपड़ा बिछाकर भगवान कार्तिकेय की मूर्ति को विराजमान करें। देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें और मंत्रो का जप करें। जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए कामना करें। भगवान को फल और मिठाई का भोग लगाएं। जिसके बाद प्रसाद के साथ लोगों में विशेष चीजों का दान करें।