अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में जनपद के थाना प्रभारियों व यातायात पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.08.2025 को अपने क्षेत्रों में सघन वाहन चैकिंग अभियान जारी रखा। साथ ही यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 63 वाहन चालकों का मोटर वाहन अधिनियम व 15 वाहन चालकों का पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गयी। इसके अलावा बाजार क्षेत्र में यातायात बाधित करने वाले व नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने वाले वाहनों पर जैमर लगकर चालान किये गये।