अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में नगरों से लेकर गांवों तक गुलदार आतंक का पर्याय बन चुका है। जिससे वन्य-मानव संघर्ष भी बढ़ रहा है।
पिंजरे में कैद
वन्य जीव जंगलों से आबादी की ओर रूख करने लगे हैं। जिससे लोगों में दहशत बढ़ रही है। वहीं अल्मोड़ा में नगर गोलना करड़िया में लंबे समय से गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ था। जो नगरों से लेकर गांवों तक आतंक का पर्याय बना हुआ था। क्षेत्रवासियों ने बताया कि गुलदार उनकी मुर्गियों, पालतू जानवरों को अपना शिकार बना रहा था। जिसके आतंक से निजात दिलाने के लिए वन विभाग ने यहां पिंजरा लगाया। जिसके बाद अब गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।