अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 1 सितंबर तक प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है, जिससे नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो सकती है और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आज देहरादून और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक एक सितंबर को प्रदेश के देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल में भारी बारिश की संभावना है ,इसलिए 1 सितंबर को इन जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।