अल्मोड़ा: मौसम में बदलाव, लोगों की सेहत पर पड़ रहा असर, बढ़ रहें वायरल संक्रमण और त्वचा संबंधी मामले

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में मौसम में बदलाव जारी है। ऐसे में वायरल के मामले सामने आ रहे हैं।

मरीजों की बढ़ रही संख्या

जानकारी के अनुसार जिसमें वायरल बुखार, जुकाम, खांसी और त्वचा रोग के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। कभी बारिश, कभी तेज धूप पड़ रही है। जिसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में अधिकांश मरीज वायरल संक्रमण और त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं। यहां मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण जिला अस्पताल में दवाओं की खपत भी सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ गई है। इसके अलावा जिला मुख्यालय सहित सीएचसी और पीएचसी में मरीज उपचार को पहुंच रहे हैं।