अल्मोड़ा: एकीकृत कृषि कलस्टर धामस हवालबाग में आयोजित हुआ तीन दिवसीय एकीकृत कृषि आधारित प्रशिक्षण, विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एकीकृत कृषि कलस्टर धामस हवालबाग अल्मोड़ा में  तीन दिवसीय एकीकृत कृषि आधारित प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

दी यह जानकारी

जिसमें मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा  द्वारा उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया। साथ ही गोविंद वल्लभ पंत संस्थान से वैज्ञानिक डॉक्टर शैलजा पुनेठा द्वारा एकीकृत कृषि के विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर उद्यान विभाग से रिचा जोशी द्वारा उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी गई।

किया प्रतिभाग

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी, सहायक खंड विकास अधिकारी, ब्लॉक मिशन प्रबंधक व समस्त स्टाफ के द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया गया।